Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आरपीएफ की सतर्कता से यात्री को मिली ₹3.91 लाख की भूली अमानत,ट्रेन में छूटा पर्स खोजकर सुरक्षित लौटाया, महिला यात्री ने जताया रेलवे का आभार

कोटा। रेल यात्रा के दौरान यदि कोई यात्री अपना सामान ट्रेन में भूल जाए, तो रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई उसकी अमानत सुरक्षित वापस दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब गाड़ी संख्या 19020 देहरादून एक्सप्रेस के कोच बी-2 में यात्रा कर रही महिला यात्री का पर्स आरपीएफ रामगंजमंडी की तत्परता से सुरक्षित बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि हरिद्वार से कोटा तक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही किरण चौरसिया यात्रा समाप्त होने पर अपना पर्स कोच की बर्थ संख्या 45 पर ही भूल गईं। सूचना मिलते ही ट्रेन के रामगंजमंडी स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ पोस्ट रामगंजमंडी के उपनिरीक्षक राजपाल सिंह एवं प्रधान आरक्षक धर्मवीर सिंह ने तत्काल संबंधित कोच में पहुंचकर तलाशी ली। पर्स सीट पर सुरक्षित मिला, जिसे आरपीएफ पोस्ट लाकर सुरक्षित रखा गया तथा इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष, कोटा एवं संबंधित यात्री को दी गई।

सूचना मिलने पर महिला यात्री आरपीएफ पोस्ट रामगंजमंडी पहुंचीं और अपना पहचान पत्र तथा यात्रा टिकट प्रस्तुत किया। पर्स में रखे सामान का विवरण पूछने पर उनके द्वारा बताए गए विवरण का मिलान किया गया, जो पूर्णतः सही पाया गया। इसके बाद नियमानुसार पर्स उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

पर्स में लगभग ₹3.91 लाख मूल्य का सामान सुरक्षित मिला, जिसमें 15 ग्राम वजन की सोने की चेन एवं पेंडेंट (अनुमानित मूल्य ₹2.25 लाख), 10 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी (अनुमानित मूल्य ₹1.50 लाख), दो चांदी की अंगूठियां एवं एक चांदी का ब्रेसलेट (कुल अनुमानित मूल्य ₹10,000) तथा दो पेन ड्राइव (अनुमानित मूल्य ₹1,000) शामिल थे। समस्त सामान की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उसे महिला यात्री को सुपुर्द कर आवश्यक पावती प्राप्त कर ली गई।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें तथा ट्रेन से उतरने से पहले अपनी सीट एवं आसपास का स्थान एक बार अवश्य जांच लें। किसी भी प्रकार का सामान ट्रेन में छूट जाने पर तत्काल रेल मदद (RailMadad), हेल्पलाइन 139 अथवा निकटतम आरपीएफ से संपर्क करें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles