कोटा आर्ट अकेडमी के प्रतिभाशाली छात्र नक्षत्र विजयवर्गीय, सुपुत्र अलंकार विजयवर्गीय, को 25 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।
नक्षत्र का चयन INBIDZ द्वारा आयोजित ग्लोबल आर्ट कॉम्पिटिशन 2026 में फाइनलिस्ट के रूप में हुआ, जिसके उपलक्ष्य में उन्हें नई दिल्ली में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया। INBIDZ एक वैश्विक कला मंच है, जो विद्यार्थियों और कलाकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कला प्रतियोगिताओं एवं पहचान के अवसर उपलब्ध कराता है।
इस गरिमामय समारोह में देश के सुप्रसिद्ध चित्रकार बिजय बिस्वाल, शशांक शुक्ला एवं कृष्ण कुंडारा ने नक्षत्र विजयवर्गीय को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट कलात्मक प्रदर्शन की सराहना की।
इस उपलब्धि पर नक्षत्र के परिजनों सहित कोटा आर्ट अकादमी के निदेशक दीपक सोनी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि नक्षत्र की यह सफलता न केवल कोटा आर्ट अकादमी, बल्कि सम्पूर्ण कोटा शहर के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि अन्य युवा कलाकारों को भी कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।





