रामावतार राठौर कराड़िया
कोटा। श्री त्यागानन्द हंस निर्वाण संस्थान, कोटा के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को श्री रामनगर नगर निगम सामुदायिक भवन, डीसीएम कॉलोनी, कोटा में श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम श्री श्री 1008 स्वामी त्यागानंद जी परमहंस के शिष्य एवं पूज्य गुरुजी श्री राजकुमार जी परमहंस के सानिध्य में सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:15 बजे दीप प्रज्ज्वलन से होगा। इसके बाद गुरु उपदेश एवं नाम दीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 11:15 बजे गुरु पूजन एवं महाआरती होगी। वहीं सायं 4:30 बजे प्रसादी भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा।
रात्रि 9:45 बजे सत्संग गंगा एवं भजनों की अमृत वर्षा का आयोजन होगा, जिसमें संत-महात्मा ज्ञान, भक्ति और सत्संग का महत्व बताएंगे। दूर-दराज़ से आने वाले अनुयायी, शिष्यगण, भक्तजन, संत, समाजसेवी एवं श्रद्धालु गुरु नाम का सुमिरन करेंगे तथा भजनों के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश प्रदान किए जाएंगे। कार्यक्रम में इच्छुक श्रद्धालुओं को नाम दीक्षा भी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर संत वाणी में कहा गया है—
“गुरु बिन भव निधि तरै न कोई, जो बिरंचि शंकर सम होई।
बिन सत्संग विवेक न होई, राम कृपा बिन सुलभ न सोई।।”
संस्थान की ओर से समस्त सत्संग प्रेमियों, गुरु भाइयों-बहनों एवं श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु कृपा एवं नाम दीक्षा का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
– संकलन: श्री रामावतार राठौर कराड़िया, मीडिया क्लब एवं प्रेस रिपोर्टर, कोटा।






