कोटा। कोटा मंडल के कोटा–नागदा रेलखंड पर दरा एवं कंवलपुरा स्टेशनों के मध्य पुल संख्या 148 के निकट नए रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण कार्य के तहत 27 जुलाई (सोमवार) को इंजीनियरिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा तथा कुछ ट्रेनों में विलंब होगा।
रेल प्रशासन के अनुसार, पुल संख्या 148 पर आरएच गर्डर की डी-लॉन्चिंग के लिए अप लाइन पर दोपहर 1:10 बजे से शाम 6:10 बजे तक (5 घंटे) तथा डाउन लाइन पर दोपहर 2:10 बजे से शाम 5:10 बजे तक (3 घंटे) ब्लॉक रहेगा।
अप दिशा में प्रभावित ट्रेनें
19104 कोटा–रतलाम मेमू एक्सप्रेस – लगभग 4 घंटे 30 मिनट विलंबित अथवा कोटा से पुनर्निर्धारित।
20942 गाजीपुर सिटी–बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस – लगभग 3 घंटे 40 मिनट विलंब।
12466 जोधपुर–इंदौर रणथंभौर एक्सप्रेस – लगभग 3 घंटे 15 मिनट विलंब।
09310 हजरत निजामुद्दीन–इंदौर स्पेशल – लगभग 3 घंटे 50 मिनट विलंब।
09152 मधुबनी–उधना स्पेशल – लगभग 1 घंटा 50 मिनट विलंब।
12956 जयपुर–मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस – लगभग 40 मिनट विलंब।
22660 योग नगरी ऋषिकेश–कोच्चुवेली एक्सप्रेस – लगभग 15 मिनट विलंब।
इसके अलावा 59840/59839 कोटा–अकलेरा–कोटा पैसेंजर का संचालन 27 जुलाई को निरस्त रहेगा।
डाउन दिशा में प्रभावित ट्रेनें
19019 बांद्रा टर्मिनस–देहरादून एक्सप्रेस – लगभग 35 मिनट विलंब।
61623 उज्जैन–कोटा मेमू – लगभग 10 मिनट विलंब।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर अवश्य जांच लें।





















