कोटा। भारतेंदु समिति, लाडपुरा के सभागार में रविवार, 26 जुलाई को साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरीशंकर रुद्राक्ष ने की, जबकि संचालन गौरीशंकर सोनगरा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विनोद कुमार जैन द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित सभी साहित्यकारों ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद आयोजित काव्य गोष्ठी में सभी कवियों ने अपनी-अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर साहित्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
गोष्ठी में ताराचंद तपस्वी राज, वेद प्रकाश “परकाश”, विनोद कुमार जैन, एम.एल. जैन, गौरीशंकर सोनगरा, बृजराज सिंह झाला पुखराज, गौरीशंकर रुद्राक्ष, मुरलीधर कुरियावत तथा इमरोज़ सिकंदराबादी ने अपनी रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की गई। काव्य गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
















