Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

न्यू सराफा मार्केट में बज्मे-रोशन शेरो शायरी की महफिल आयोजित की गई

बज़्मे – रोशन की जानिब से न्यू सराफा मार्केट के प्रांगण में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस नशिस्त की सदारत श्री हिंदी साहित्य समिति कोटा के अध्यक्ष डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी ने की। कार्यक्रम का संचालन अब्दुल हमीद हैराॅं केथूनी कर रहे थे। आज की नशिस्त के विषेश आमंत्रित अतिथि मोहम्मद यूनूस (डमडम) शो आयमान रहे। इस अवसर पर वेद प्रकाश परकाश,अब्दुल हमीद हैराॅं केथूनी,डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी,धर्मेन्द्र सिंह गौतम,कालीचरण राजपूत,विनोद जैन, बी.एल.वर्मा, डॉ. गयास फ़ाइज ,ज़हीर अतहर, वाजिद अली वाजिद, मो.यूनूस (डमडम), मयूर सोनी, नरेंद्र शर्मा कवि एवं शायरों ने बेहतरीन कलाम पेश किये। जिनसे श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और दाद बटोरी।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी ने कहा कि साहित्य और शेरो शायरी के कलामों में एक दर्शन होता है,संदेश होता है तो चेतावनी भी होती है। इन निर्देशों से समाज में परिवर्तन आता है। समाज की दिशा तय होती है। वह आगे बढ़ता है।इन कार्यक्रमों से प्राप्त ऊर्जा कारण लोगों में शांति और भाईचारे का भाव पैदा होता है। इसलिए इस तरह की महफिलें, काव्य गोष्ठियां होती रहनी चाहिए। जिससे समाज लाभान्वित हो सके।

शायर –  वेदप्रकाश “प्रकाश”

अध्यक्ष, बज्मे – रोशन संस्था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles