Wednesday, September 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ौती राठौर तेली समाज समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति व युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति, देवउठनी एकादशी 21 नवंबर 2026 पर होगा भव्य आयोजन

-रामावतार राठौर

कोटा। हाड़ौती राठौर तेली समाज छात्रावास, कोटा के तत्वावधान में एवं हाड़ौती राठौर तेली समाज, कोटा द्वारा आयोजित होने वाले निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन-2026 का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी महाराज को प्रथम निमंत्रण अर्पित कर श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्री गणेश से सम्मेलन की सफलता, नवयुगलों के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन तथा समाज की उन्नति की प्रार्थना की।

समाजसेवी सोनू जाड़ला ने बताया कि समाज का यह निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आगामी देवउठनी एकादशी, 21 नवंबर  को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में सेवा, संस्कार, सादगी, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। इस आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह संस्कार सम्पन्न कराने का पुण्य कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम निमंत्रण कार्यक्रम 22 जुलाई  को प्रातः 10 बजे धरणीधर चौराहा स्थित खड़े गणेश जी मंदिर, कोटा में सम्पन्न हुआ। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन कर सम्मेलन का प्रथम निमंत्रण अर्पित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं समाजबंधुओं ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। सभी ने अधिक से अधिक संख्या में समाज के परिवारों को जोड़ने तथा सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक एवं सामाजिक वातावरण श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे से सराबोर रहा।

सोनू जाड़ला ने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि यह सम्मेलन केवल विवाह का आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, सहयोग और संस्कारों का महापर्व है। प्रत्येक समाजबंधु की सहभागिता इस आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

प्रेस रिपोर्टर श्री रामावतार राठौर कराड़िया परिवार से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles