Thursday, November 5, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा महाकुंभ 2026 में डॉ. नयन प्रकाश गांधी सम्मानित, मिला बेस्ट एकेडमिक रिसर्चर एवं पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट अवॉर्ड

नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षा महाकुंभ 2026 में डॉ. नयन प्रकाश गांधी सम्मानित, मिला बेस्ट एकेडमिक रिसर्चर एवं पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट अवॉर्ड

AI, शिक्षा 5.0 और युवा सशक्तीकरण पर गांधी ने रखा यूथ-ड्रिवन भारत का विजन; देशभर के शिक्षाविदों, उद्योगपतियों और नीति विशेषज्ञों की रही सहभागिता

नई दिल्ली। राजस्थान के बकानी झालावाड़ मूल के कोटा निवासी प्रख्यात मैनेजमेंट विश्लेषक ,शिक्षाविद्, इंटरनेशनल करियर एनएलपी लाइफ कोच, अकादमिक शोधकर्ता एवं प्रतिष्ठित पब्लिक पॉलिसी विशेषज्ञ डॉ. नयन प्रकाश गांधी को नई दिल्ली स्थित ली मेरिडियन होटल के इंस्पायर हॉल में भारत सरकार के लक्ष्योनुरूप नई शिक्षा नीति एवं उच्चस्तरीय शिक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने हेतु आईसीसीआई एवं फेम फाइंडर मैगजीन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 8वें नेशनल एजुकेशन कॉन्क्लेव 2026 में प्रतिष्ठित बेस्ट एकेडमिक रिसर्चर एवं पब्लिक पॉलिसी एक्सपर्ट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षा, उद्योग, शोध, तकनीक, उद्यमिता और सार्वजनिक नीति से जुड़े देशभर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने सहभागिता की।समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पचौरी तथा दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री तिलक राज कटारिया रहे। कार्यक्रम में सीए दीन दयाल अग्रवाल, चेयरमैन, CSR रिसर्च फाउंडेशन तथा डॉ. कैलाश बिहारी सिंह, अध्यक्ष, आईसीसीआई,मानवेंद्र कुमार आदि कई विशिष्ट व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में डॉ. नयन प्रकाश गांधी को शिक्षा, अकादमिक अनुसंधान, सार्वजनिक नीति और युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।गांधी एक दशक से अधिक समय से जन कल्याणकारी ,लोकनीति ,राष्ट्रीय युवा निर्माण पॉलिसी ,युवा शक्तिकरण एवं कई सामाजिक विषयों पर निरन्तर कार्यरत है ,अर्बन शहरी क्षेत्र से संबंधित रिसर्च अध्ययन में भी वे संलग्न है ,उन्हें वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अंतर्गत कार्यरत संस्था भारतीय पेटेंट कार्यालय से डिजाइन पेटेंट प्रमाण पत्र भी मिल चुका है ।

इस अवसर पर देश के 28 प्रतिष्ठित व्यक्तियों एवं संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए गए।

शिक्षा 5.0 और AI पर विशेष विमर्श

सम्मेलन के तकनीकी सत्र में शिक्षा 5.0, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल लर्निंग, उद्योग-अकादमिक साझेदारी और भविष्य की रोजगार संभावनाओं पर व्यापक चर्चा हुई।

इस सत्र में डॉ. नयन प्रकाश गांधी के साथ डॉ. नितिन गुप्ता, डॉ. स्वेता सौरभ, डॉ. बुद्ध चंद्रशेखर, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. तनवीर आलम, डॉ. संदीप त्रिपाठी, डॉ. संतोष कुमार, श्री अमित भारद्वाज, श्री भीम प्रकाश और अन्य शिक्षाविदों एवं उद्योग विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।डॉ.गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा जनसंख्या है। युवाओं को केवल डिग्री प्रदान करना पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें कौशल, नवाचार, उद्यमिता और आधुनिक तकनीक से जोड़ना आवश्यक है।

उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को केवल ऑटोमेशन का साधन नहीं, बल्कि सामाजिक नवाचार और समावेशी विकास का प्रभावी माध्यम बताया।

उन्होंने कहा, “AI केवल ऑटोमेशन का उपकरण नहीं, बल्कि सामाजिक नवाचार और समावेशी विकास का उत्प्रेरक है।”

यूथ-ड्रिवन भारत का संकल्प

डॉ. गांधी ने युवाओं के व्यापक कौशल विकास, री-स्किलिंग, अप-स्किलिंग और जमीनी स्तर पर स्टार्टअप संस्कृति विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र बनाने के लिए शिक्षा संस्थानों, उद्योगों और नीति निर्माताओं के बीच मजबूत समन्वय आवश्यक है।

उन्होंने AI आधारित सामाजिक उद्यमिता, ग्रामीण नवाचार और वंचित समुदायों तक तकनीकी अवसर पहुंचाने की आवश्यकता भी रेखांकित की।सम्मेलन में उद्योग 4.0, रोजगारपरक शिक्षा, अनुसंधान, उद्यमिता और विकसित भारत के लक्ष्य पर भी विचार-विमर्श हुआ।सम्मान प्राप्ति पर डॉ. नयन प्रकाश गांधी ने आयोजक संस्था सभी अतिथियों, शिक्षाविदों और सहयोगियों

मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान शिक्षा, शोध, युवा सशक्तीकरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके संकल्प को और मजबूत करता है।

राष्ट्रीय शिक्षा कॉन्क्लेव ने शिक्षा और उद्योग के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने तथा भारत को ज्ञान, कौशल और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles