Wednesday, September 9, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: 25 करोड़ से अधिक मूल्य की 20 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

कोटा। आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) ने ग्राम कंवरपुरा में बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए करीब 20 बीघा (3.19 हेक्टेयर) सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यह कार्रवाई खसरा नंबर 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 28 एवं 61 पर की गई।

प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने नगर विकास न्यास (यूआईटी) की स्वामित्व वाली भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा की गई अवैध प्लानिंग, बाउंड्री वॉल और पक्के निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जामुक्त कराया।

सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित बाजार कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक है।

आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन लोगों ने प्राधिकरण की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है, वे स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा उनके विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार अस्मिता सिंह, भू-अभिलेख निरीक्षक विवेक पाल सिंह, पटवारी रूचिता यादव तथा प्राधिकरण का पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles