Thursday, November 5, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारी वर्षा का असर: कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनें प्रभावित

पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल में पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर; तीन ट्रेनें पूर्णतः निरस्त, एक उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट, यात्रियों से यात्रा से पूर्व एनटीईएस पर गाड़ी की स्थिति जांचने की अपील

कोटा। पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल के घोरवाद–उमरगाम रोड स्टेशनों के मध्य स्थित पुल संख्या 203 पर जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने के कारण एहतियातन इस रेलखंड पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 12909 बांद्रा टर्मिनस–हज़रत निज़ामुद्दीन गरीब रथ एक्सप्रेस, 12953 मुंबई सेंट्रल–हज़रत निज़ामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस तथा 12955 मुंबई सेंट्रल–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 23 जुलाई 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली सेवाएं पूर्णतः निरस्त कर दी गई हैं।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12910 हज़रत निज़ामुद्दीन–बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ एक्सप्रेस, जो 22 जुलाई 2026 को हज़रत निज़ामुद्दीन से रवाना हुई थी, को उधना स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यह ट्रेन उधना–बांद्रा टर्मिनस खंड के मध्य निरस्त रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व एनटीईएस (NTES) ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in पर अपनी गाड़ी की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles