Wednesday, July 22, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा:राज्यस्तरीय लाडी फूत्या लोक महोत्सव की तैयारीयों की बैठक सम्पन्न हुई 

कोटा/ दादाबाड़ी स्थित एस. एस. चौबदार आर्ट गैलरी में लाडी फूत्या लोक महोत्सव की तैयारीयों को अंतिम रूप देने और कार्यक्रम में सारी व्यवस्था ठीक से हो, और भी कई व्यवस्था को लेकर, दोनों संस्थाओं “द ज्याग” व एस. एस.चौबदार आर्ट गैलरी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ताओं के बीच आपस में विचार विमर्स हुये , सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये और कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने के लिए पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौपी |

आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु रूपरेखा बनाई गई | बड़े हर्ष की बात है की इस आयोजन में भाग लेने के लिए, हाड़ौती ही नहीं पुरे राजस्थान से आयोजन में प्रवीस्टियाँ आ रही है | और एक सौ पचास से भी अधिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बालक बालिकाओं और युवतियों की, पेंटिंग्स और प्रतीकात्मक लाडे लाडियों की प्रवीस्टियां आ चुकी है , लोक महोत्सव के आयोजक , डॉ. धांसू अन्नुसिंह धाकड़ व चित्रकार शम्भूसिंह चौबदार ने बताया की सभी तैयारियां पूर्ण करली गई है | वरिष्ठ, कार्यकर्ता गुमानी शंकर नागर व रूपनारायण संजम ने कहा की इस आयोजन में परम्परा के अनुसार सभी प्रकार के कार्यक्रम किये जायँगे, खेत बुवाई, लाडी लूटना, नृत्य, गीत, राजस्थानी संस्कृति पर आधारित लाडी फूत्या व बाल चित्र प्रदर्शनी व इसके पश्चात,  लोक गीतों के साथ नाचते गाते जुलुस निकाला जायेगा बैठक में नरेश शर्मा, शिवकरण नागर, गुमानी शंकर नागर, धांसू अन्नुसिंह धाकड़, शम्भूसिंह चौबदार, विजय कुमार मैथुल, रूपनारायण ‘ संजय ‘ रितु चौधरी,विशाल, कृष्णा चौबदार, भानु सिंह और पूजा अग्रवाल, उपस्थित रहे,

अंत में कार्यक्रम के आयोजकों की और से आमजन से निवेदन किया हे कि अपनी सस्कृति बचाने के लिए कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा पधारने का कष्ट करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles