Tuesday, July 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा जिला माहेश्वरी महिला मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

अशफाक अंसारी की रिपोर्ट

कोटा। कोटा जिला माहेश्वरी महिला मंडल का पद स्थापना समारोह 18 जुलाई को माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष एवं पश्चिमांचल सभापति राजेश बिरला ने की। इस अवसर पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा महेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष महेश अजमेरा, समाज सचिव विट्ठल दास मूंदड़ा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

पद स्थापना अधिकारी के रूप में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मंजू भराडिया ने अरुणा मूंदड़ा को अध्यक्ष, संध्या लढ्ढा को सचिव, कृष्णा कोगटा को उपाध्यक्ष, एकता सांमरिया को कोषाध्यक्ष, अर्चना शारदा को संगठन मंत्री तथा कल्पना लड्डा को सह सचिव पद की शपथ दिलाई। नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष भारती डागा ने पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष तोषनीवाल, कुन्ती मूंदड़ा एवं विनीता लाहोटी का सम्मान किया। साथ ही पूरे कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नीलम तापड़िया, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य कुन्ती मूंदड़ा, पूर्व अध्यक्ष विनीता लाहोटी, जिला महासभा सचिव ओम गट्टानी, प्रदेश सचिव कंचन राठी सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवगठित टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम का संचालन रितु मूंदड़ा ने किया तथा अंत में संध्या लढ्ढा ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles