Friday, July 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

पट्टा, लीज और सड़क सुधार—शहरी सेवा शिविर में एक साथ कई मोर्चों पर काम

-भारत सिंह चौहान

कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर–2026 के तहत आज शहरवासियों के लंबे समय से लंबित कई मामलों का समाधान किया गया। शिविर में कुल 64 प्रकरणों का निस्तारण हुआ और प्राधिकरण को ₹73.61 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

आज शिविर में 26 पट्टे जारी किए गए, जिससे कई आवंटियों के भूखण्डों से जुड़े काम आगे बढ़े। इसके अलावा 17 लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए। साथ ही 11 ब्याज छूट प्रकरणों में राशि जमा हुई। 5 भवन मानचित्र प्रकरणों का निस्तारण किया गया और 5 भूखण्ड पुनर्गठन मामलों में मंजूरी दी गई।

कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से लंबित प्रकरणों को तेजी से निपटाने का कार्य लगातार जारी है। KDA सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने बताया कि इन शिविरों के जरिए लोगों को राहत मिलने के साथ प्राधिकरण के कामों में भी गति आई है।

शिविर के दौरान शहर की जरूरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी काम किए गए। इस दौरान 800 वर्गमीटर सीसी सड़क की मरम्मत, 140 रनिंग मीटर नाला-नाली सुधार, 32 रनिंग मीटर सीवर लाइन की मरम्मत, 25 नए सीवर कनेक्शन स्वीकृत, 3 मशीन होल की मरम्मत, 3 सीवर मेनहॉल कवर लगाए गए और 200 वर्गमीटर चौराहों व डिवाइडरों पर सुधार कार्य किए गए।

शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से प्राधिकरण का प्रयास है कि शहरवासियों के लंबित काम समय पर पूरे हों और शहर की बुनियादी सुविधाओं में लगातार सुधार हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles