Wednesday, August 19, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

खड़े गणेश जी मंदिर में जरूरतमंदों की सेवा हेतु छाता वितरण एवं खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित

कोटा, बुधवार।खड़े गणेश जी मंदिर परिसर में बुधवार को आराधना सोशल संस्था द्वारा सेवा और मानवता का प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था की सभी सखियों ने मिलकर जरूरतमंद लोगों को छाते एवं खाद्य सामग्री वितरित कर समाजसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बढ़ती गर्मी एवं बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों को छातों का वितरण किया गया। साथ ही खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई, जिससे जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके। संस्था की महिलाओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

इस अवसर पर शिरोमणि गौतम, सरोज मिश्रा, मुक्त चतुर्वेदी, किरण शर्मा, संध्या गौतम, सीमा मेवाड़ा, रितु जी सहित संस्था की सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन रमा गुप्ता ने किया। अंत में सभी सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने आराधना सोशल संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles