Wednesday, July 1, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

प्रवेश उत्सव के साथ नए सत्र का आगाज़, तालीमी बेदारी की रैली से दिया इल्म का पैगाम

अशफाक अंसारी की रिपोर्ट

कोटा। घंटाघर स्थित अंजुमन इस्लामिया सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का आगाज़ प्रवेश उत्सव के साथ किया गया। इस मौके पर नए और पुराने छात्र-छात्राओं का पुष्प भेंट कर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ तालीमी बेदारी रैली निकालकर क्षेत्रवासियों और अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने तथा शिक्षा की अहमियत समझने की अपील की।

अंजुमन इस्लामिया के सेकेट्री सलीम शेरी ने बताया कि अंजुमन इस्लामिया सेकेंडरी स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ बच्चों की बेहतर तरबियत पर भी खास तवज्जो दी जाती है। यहां कंप्यूटर शिक्षा, दीनियात, सामाजिक एवं नैतिक संस्कार, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और खेलकूद जैसी गतिविधियों के जरिए बच्चों को एक जिम्मेदार, जागरूक और बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास किया जाता है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर विज्ञान एवं कला प्रतियोगिताएं, भाषण, वाद-विवाद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं, कार्यक्रम, खेलकूद, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान जागरूकता और समाजी ख़िदमत से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी का जज़्बा विकसित होता है।

प्रवेश उत्सव के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और रौनक का माहौल रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए नए सत्र में नियमित अध्ययन, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में मोहम्मद कदीर मुख्तार अंसारी अनवर हुसैन शहाबुद्दीन बाबू परवेज खान मांगू रहमानी विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की मौजूदगी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles