भारत सिंह चौहान
कोटा। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चोपदार जी के दिशा-निर्देशानुसार आज कोटा शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर के नेतृत्व एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस ज्ञापन के जरिए सीमावर्ती जिलों—बाड़मेर, जैसलमेर और बीकानेर के सरहदी क्षेत्रों में स्थित समुदाय विशेष के धार्मिक स्थल , विभिन्न समुदायों के मंदिरों, इबादत गाह की सुरक्षा, रखरखाव और स्थानीय संवेदनशीलता के संबंध में प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया। विभाग का मानना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में इन धार्मिक स्थलों का संरक्षण आपसी भाईचारे और सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है।
इस दौरान स्टेट कॉर्डिनेटर शाकिर खान, जिला संगठन मंत्री मोहम्मद जुनेद, जिला उपाध्यक्ष बॉबी खान, जूजर अली बोहरा, जाहिर अहमद पप्पू, शेख अनवर हुसैन, महासचिव सोहेल तनवीर, शाकिर अली, अरीब बैग, अर्शिल खान, सोनू घोसी, सचिव शेख इस्माइल, साजिद खान, इकबाल हुसैन,सरकार फरीद, अरशद कुरैशी, जीशान हुसैन, ब्लॉक ए अध्यक्ष आरिफ खान, ब्लॉक बी अध्यक्ष अमान खान, नदीम राजा, जाहिर,राजा कुरैशी, बादशाह, लक्की भाई, व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





















