Monday, August 17, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहरी सेवा शिविर में राहत की रफ्तार बरकरार, पट्टे एवं लीज मुक्ति प्रकरणों में तेजी

भारत सिंह चौहान

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर के अंतर्गत आमजन के लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण की कार्रवाई निरंतर जारी है। शिविर के दौरान आज विभिन्न श्रेणियों में कुल 76 प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा लगभग ₹37.29 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।

आज शिविर में कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत 38 पट्टे जारी किए गए, जबकि कच्ची बस्ती नियमन के 8 प्रकरणों का निस्तारण कर पात्र आवेदकों को राहत प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 25 फ्री-होल्ड एवं लीज मुक्ति प्रमाण पत्र जारी किए गए तथा निर्माण अवधि विस्तार के 5 प्रकरणों में स्वीकृतियाँ जारी की गईं।

साथ ही भू-उपयोग परिवर्तन एवं अन्य लंबित प्रकरणों में भी आवश्यक कार्यवाही की गई, जिससे विभिन्न श्रेणियों के आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की जा सकी।

नगरीय आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के अंतर्गत आज 3 सीवर कनेक्शन स्वीकृत किए गए। इसके साथ ही 50 वर्गमीटर सी.सी. सड़क मरम्मत, 40 रनिंग मीटर नाला-नाली सुधार, 50 वर्गमीटर प्रमुख चौराहों एवं डिवाइडरों पर सुधार कार्य तथा 300 वर्गमीटर पार्कों में सौंदर्यीकरण कार्य संपादित किए गए। शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से 20 पौधारोपण भी किए गए।

कोटा विकास प्राधिकरण द्वारा शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन के वर्षों से लंबित प्रकरणों का त्वरित, सरल एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि वे अपने लंबित प्रकरणों के समाधान हेतु शिविर में उपस्थित होकर इस जनहितकारी पहल का अधिकाधिक लाभ उठाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles