Thursday, October 8, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

लंबित प्रकरणों के समाधान को मिली रफ्तार, शहरी सेवा शिविर में 48 मामलों का निस्तारण

कोटा। कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन के वर्षों से लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित शिविर में विभिन्न श्रेणियों के कुल 48 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर नागरिकों को राहत प्रदान की गई।

शिविर के दौरान कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अंतर्गत 4 पट्टे जारी किए गए, जबकि बकाया लीज राशि जमा करवाकर 26 फ्री-होल्ड/लीज मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 9 भवन मानचित्र प्रकरण, 8 नामांतरण प्रकरण तथा 1 लीज होल्ड से फ्री होल्ड संबंधी प्रकरण का निस्तारण किया गया।

इन सभी कार्यवाहियों से कोटा विकास प्राधिकरण को लगभग ₹32.85 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है। शहरी सेवा शिविर आमजन के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

केडीए आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।

प्राधिकरण ने बताया कि शहरी सेवा शिविर 15 जुलाई तक संचालित रहेंगे। आमजन से अपील की गई है कि वे अपने लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए शिविरों में पहुंचकर राज्य सरकार की इस जनहितकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles