Thursday, October 8, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

छात्रों की आवाज बनेगा राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम,कोटा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों से रूबरू हुई महिला कांग्रेस

कोटा/लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी 17 जून को कोटा में आयोजित होने वाले छात्र संवाद कार्यक्रम को लेकर आज महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया तथा बड़ी संख्या में छात्र संवाद सम्मेलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में शामिल होने तथा राहुल गांधी से सीधे संवाद करने के इच्छुक छात्र-छात्राओं का मौके पर ही पंजीकरण भी कराया गया।

अभियान में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि कोटा देशभर के लाखों विद्यार्थियों के सपनों और संघर्षों का केंद्र है। ऐसे में राहुल गांधी का छात्र संवाद कार्यक्रम छात्रों को अपनी बात सीधे राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

सारिका सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा की धांधली, सीबीएसई द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दे आज देश के छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां हैं। राहुल गांधी लगातार इन विषयों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठा रहे हैं और छात्रों की आवाज को संसद से लेकर सड़कों तक बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपने अनुभव, सुझाव और समस्याएं साझा करने का आह्वान किया।

महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पारंपरिक राजनीतिक सभाओं से अलग होगा। इसमें छात्रों और युवाओं को सीधे संवाद का अवसर मिलेगा, जहां वे बिना किसी औपचारिकता के अपनी बात रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि कोटा के विद्यार्थियों की समस्याएं केवल स्थानीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व के मुद्दे हैं और उन्हें देश के सर्वोच्च मंचों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस की पूरी टीम छात्र-छात्राओं तक पहुंचकर उन्हें इस संवाद कार्यक्रम से जोड़ने का कार्य कर रही है, ताकि अधिक से अधिक छात्र अपनी आवाज स्वयं राहुल गांधी तक पहुंचा सकें।

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles