Thursday, August 20, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आर्ट ऑफ लिविंग का पांच-दिवसीय ‘ उत्कर्ष और मेधा योगा’ का प्रथम स्तर सम्पन्न 

कोटा: विज्ञान नगर में स्थित कल्पवृक्ष सेंटर पर आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा पंच दिवसीय ध्यान और प्राणायाम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं प्रवक्ता मनोज शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में उपस्थित लोगों ने ध्यान की महत्ता को समझा तथा विभिन्न श्वास तकनीकों जैसे – गहरी श्वास, लंबी श्वास और शांत श्वास अभ्यास का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को सरल और प्रभावी मेडिटेशन सिखाया गया जिससे वे मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा को अनुभव कर सकें।

इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन प्रशांत, बरखा जोशी, रवि आनन्द, हरीश, रूपनारायण ‘संजय,राम शर्मा कापरेन आदि द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से यह कार्यशाला संभव हो सकी। सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना की और नियमित रूप से ध्यान तथा श्वास अभ्यास को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

यह कार्यशाला आर्ट ऑफ लिविंग के “सकारात्मक जीवन जीने” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles