Thursday, October 8, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

साड़ी रैपिंग एवं सिलाई में प्रतिभागियों ने दिखाई रचनात्मकता 

भारत सिंह चौहान

कोटा। राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आवासन मंडल केशवपुरा एवं महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोझड़ी में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण शिविरों में रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

स्थानीय संघ सचिव प्रकाश जायसवाल ने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही रोझड़ी शिविर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया गया।

आवासन मंडल केशवपुरा शिविर में साड़ी रैपिंग एवं इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रशिक्षणार्थियों ने आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता का परिचय दिया। साड़ी रैपिंग प्रतियोगिता में लक्ष्मी यादव प्रथम रही और कविता पारेता दूसरे स्थान पर । इंग्लिश स्पोकन प्रतियोगिता में माहिरा पारेता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कपिल यादव द्वितीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को अंग्रेजी भाषा में संवाद कौशल विकसित करने का अवसर मिला।

वहीं महात्मा गांधी विद्यालय रोझड़ी में सिलाई एवं मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सिलाई प्रतियोगिता में प्रेरणा नागर ने प्रथम, सुष्मिता थापा ने द्वितीय तथा कल्पना गौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने अपने हुनर एवं रचनात्मक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में पूजा मारुभाट ने प्रथम, नंदिनी गौड़ ने द्वितीय एवं सोनाक्षी बैरवा ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जायसवाल ने बताया कि इस अवसर पर रोझड़ी शिविर में “नशा एक सामाजिक बुराई” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश जांगिड़ एवं सहसंचालक प्रदीप गौतम ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति की प्रतिभा, स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करती है, इसलिए युवाओं को जागरूक रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। शिविर में स्काउट-गाइड पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में विभिन्न कौशलों का विकास करने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूकता भी विकसित की जा रही है।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles