Saturday, August 22, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ऑपरेशन युवा रक्षा कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ का प्रेरणादायक नशा मुक्ति नुक्कड़ नाटक

कोटा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.), भारत सरकार द्वारा आयोजित “ऑपरेशन युवा रक्षा – ड्रग्स आउट, ड्रीम्स इन” कार्यक्रम के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशा मुक्ति विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं नागरिकों ने भाग लिया।

राजयोगिनी बीके उर्मिला दीदी, कोटा संभाग प्रभारी के निर्देशन में आयोजित इस नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित जनसमूह का विशेष ध्यान आकर्षित किया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा व्यक्ति के तन, मन, धन और संबंधों को कमजोर करता है, जबकि आध्यात्मिकता और सकारात्मक सोच जीवन को सुख, शांति और शक्ति से भर देती है।

नाटक में कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से दर्शाया कि नशे की लत से मुक्त होकर मनुष्य अपने जीवन को श्रेष्ठ बना सकता है। साथ ही यह प्रेरणा दी गई कि व्यक्ति परमात्मा शिव से अपने मन की तार जोड़कर जीवन में सुख, शांति और शक्ति की अनुभूति कर सकता है। ईश्वर स्मृति से मन की कमजोरियाँ समाप्त होती हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।

नाटक के माध्यम से यह भी संदेश दिया गया कि परमात्मा शिव की प्रेरणा और श्रीमत पर चलकर हम अपने जीवन को देवी-देवताओं जैसा श्रेष्ठ, पवित्र, मूल्यवान और आदर्श बना सकते हैं। जब मनुष्य आत्मिक जागरूकता के साथ जीवन जीता है, तब वह स्वयं भी सुखी रहता है और समाज को भी सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश बुंदेल, डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर, राजस्थान (कोटा) ने ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा समाज में नशा मुक्ति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए संस्था का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता हैं।

कार्यक्रम में नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी हरीश धनवानी सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे। सभी ने ब्रह्माकुमारीज़ की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए इसे समाज जागरण का प्रभावी माध्यम बताया।

कार्यक्रम में 200 से अधिक लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी ने मिलकर नशा मुक्त, संस्कारवान एवं मूल्यनिष्ठ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles