Sunday, June 14, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

शहरी सेवा शिविर के पहले दिन उमड़ा जनसैलाब, 74 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण 

भारत सिंह चौहान

कोटा/कोटा विकास प्राधिकरण में शुक्रवार को शहरी सेवा शिविर का पहला दिन उत्साह के साथ शुरू हुआ। शिविर का शुभारंभ लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने किया। इस अवसर पर केडीए अध्यक्ष, आयुक्त एवं प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में विभिन्न शाखाओं से संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के लिए विशेष काउंटर लगाए गए, जिससे बड़ी संख्या में आए नागरिकों को राहत मिली।

दिनभर चले शिविर में पट्टों, लीज, राजस्व एवं स्ट्रीट लाइट से जुड़े कुल 103 से अधिक प्रकरण प्राप्त हुए। अधिकारियों ने मौके पर ही 74 मामलों का निस्तारण किया।

पट्टा शाखा में 33 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर समाधान कर 1.95 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। लीज शाखा में आए सभी 35 आवेदनों का निस्तारण कर प्राधिकरण को 11.25 लाख रुपये की आय हुई। राजस्व शाखा में 35 प्रकरणों पर कार्रवाई शुरू की गई। स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतों का भी तत्काल समाधान किया गया।

शिविर में आए नागरिकों ने एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिलने पर संतोष जताया। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को त्वरित राहत देना और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करना है।

उपायुक्त हर्षित वर्मा ने बताया कि आगामी दिनों में भी शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles