Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के पैगाम के साथ दीनियात वैकेशन कैम्प-2026 का आगाज

बच्चियों और खवातीन को दीनी तालीम के साथ कंप्यूटर, इंग्लिश स्पीकिंग व हुनर की तालीम

-अशफाक अंसारी

कोटा। मकबरा क्षेत्र स्थित अंजुमन इस्लामिया सेकेंडरी स्कूल परिसर में रविवार को खवातीन और बच्चियों के लिए आयोजित दीनियात वैकेशन कैम्प-2026 का आगाज हुआ। कैम्प का मकसद “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” के पैगाम को आम करते हुए बच्चियों को दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा और हुनर से जोड़ना है।

उद्घाटन समारोह में मौजूद मेहमानों ने कैम्प की कामयाबी के लिए दुआ करते हुए कहा कि किसी भी समाज की तरक्की और खुशहाली शिक्षित बेटियों से ही मुमकिन है। उन्होंने बच्चियों को तालीम हासिल कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने की नसीहत दी।

अंजुमन इस्लामिया समिति के सदर सलीम खान ने बताया कि यह कैम्प 7 जून से 21 जून  तक आयोजित किया जाएगा। कैम्प में बच्चियों और खवातीन को दीन-ए-इस्लाम की बुनियादी मालूमात के साथ आधुनिक शिक्षा, शख्सियत निर्माण और रचनात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

समिति के सेक्रेटरी सलीम शेरी ने बताया कि कैम्प में कंप्यूटर की बेसिक तालीम, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, उर्दू पढ़ना-लिखना व बोलना, सिलाई प्रशिक्षण, मेहंदी आर्ट, खेलकूद गतिविधियां तथा विभिन्न मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

कैम्प में दीनी तालीम और तरबियत के लिए शगुफ्ता अशफाक, अस्मा आसिफ, शाइस्ता आजाद, निखत, आसिया अंसारी, शगुफ्ता सादिक, आयशा सादिया, खतीजा, मनहा, अतिया और शिफा अंसारी ने अपने बयानात पेश करते हुए बच्चियों को तालीम, अच्छे अखलाक और बेहतरीन किरदार की अहमियत से रूबरू कराया।

इस मौके पर समाजसेवी गुलशेर खान, अजीजउल्ला खान, उमरदीन रिजवी, जहूर खान, नजमुद्दीन अंसारी, जावेद, सलीम खान, मुजफ्फर खान, सदाकत हुसैन एडवोकेट, नजमुद्दीन सिद्दीकी और इकबाल खान समेत कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम में संस्था के कैशियर गफूर खान सहित जहूर अहमद, मोहम्मद कादिर, निजामुद्दीन बबलू, जाकिर हुसैन, शहाबुद्दीन, बाबू खान, मुख्तार अंसारी, इम्तियाज अंसारी, परवेज खान, अनवर हुसैन, जरगाम अहमद और कामिल खान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन साजिद जावेद ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles