Saturday, June 6, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सनातनी बताने वाली भाजपा सरकार में संतों की हत्या,गौहत्या से जाहिर होता प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प हो चुकी है अपराधियों का खुलाराज – राखी गौतम

श्याम सुंदर शर्मा

कोटा/ शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने कोटा के बोरखेड़ा स्थित चंद्रेसल मठ के पूज्य महंत देवानंद महाराज की निर्मम हत्या की घटना को हृदयविदारक एवं निंदनीय बताया है।

गौतम शनिवार को अस्पताल मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे संत समाज के बीच पहुचकर उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की है

राखी गौतम ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भाजपा सरकार अपने आप को सनातनी बताती है उसी सरकार में संतों की हत्या हो रही है आए दिन गौ माताओं की हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। यह सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ दिख रहा हैअपराधी बेखोफ होकर खुलेआम वारदात को अंजाम देकर निकल जाते है उनके अंदर पुलिस प्रशासन का भय खत्म हो चुका है सरकार नाम कोई चीज नजर नही आती है

गौतम ने कहा मैं डबल इंजन की सरकार से पूछना चाहती हूँ कि आखिर कोटा में कब सुशासन होंगा केवल सरकार सुशासन के नाम कोरी वाहवाही लूट रही है कोटा शहर में आएदिन हत्याये चाकूबाजी की घटनाएं आम बात हो गयी है प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो चुकी है प्रशासन घटनाओं को रोक पाने में नकारा साबित हो रहा है उसका सारा सिस्टम फेल हो चुका है अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके है उनके अंदर पुलिस का भय खत्म हो चुका है अपराधी बेखोफ होकर खुलेआम संत-महात्माओं की जघन्य हत्या जैसी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। जनता अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है ।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ विजय सोनी ने बताया कि इस दौरान राखी गौतम के साथ सेवादल जिलाध्यक्ष प्रेम लाहोरीया , शहर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अनुराग गौतम , सचिव योगेश विजयवर्गीय मौजूद रहे ।

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles