Saturday, June 6, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हार्डकोर अपराधी शांतिलाल गुर्जर पर प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी नाले पर बना अवैध मकान ध्वस्त

कोटा जिले के ग्राम अरंडखेड़ा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधी शांतिलाल गुर्जर के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। प्रशासन के अनुसार आरोपी द्वारा सरकारी भूमि और नाले पर अवैध रूप से निर्माण कर कब्जा किया गया था।

आयुक्त के निर्देशानुसार तहसीलदार हिम्मत सिंह, कानूनगो विवेकपाल सिंह, पटवारी रुचिका यादव, कैथुन थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवार तथा थाना प्रभारी सत्यनारायण के नेतृत्व में संयुक्त अभियान चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान टीम ने सरकारी नाले के ऊपर बने अवैध मकान को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles