के डी अब्बासी
कोटा। चन्द्रसेल मठ के महंत देवानंद जी की हत्या के बाद एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर पहुंचे पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों में शासन-प्रशासन का भय समाप्त हो गया है और मंदिर-मठ जैसे पवित्र स्थान पर हत्या होना बेहद चिंताजनक है।
गुंजल ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल रहे हैं, जिससे शहर में अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना सरकार और प्रशासन के लिए शर्मनाक है तथा जनता के विश्वास को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने संत समाज के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि कांग्रेस और वे स्वयं संत समाज के साथ खड़े हैं।






