Sunday, September 6, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भीषण गर्मी में नेक रहमत एजुकेशन एंड हेल्पिंग हैंड का शीतल जल वितरण अभियान, पुलिसकर्मियों और श्रमिकों को मिली राहत

कोटा। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए नेक रहमत एजुकेशन एंड हेल्पिंग हैंड द्वारा कोटा शहर में शीतल जल वितरण अभियान चलाया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अकबरुद्दीन ओवैसी के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सचिव वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य के दौरान नगर निगम, यूआईटी रजिस्ट्रार कार्यालय और एमबीएस अस्पताल सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिसकर्मियों, सिपाहियों, श्रमिकों एवं आमजन को शीतल जल वितरित किया गया।

गौरतलब है कि इन दिनों कोटा शहर भीषण गर्मी पड  रही है। ऐसे में खुले आसमान के नीचे ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी, मजदूर और अन्य श्रमिक वर्ग के लोग भीषण गर्मी और लू का सामना कर रहे हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शीतल जल वितरण कर मानवता और सेवा का परिचय दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।” उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद, श्रमिक और जनसेवा में लगे कर्मियों की सहायता करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। भीषण गर्मी के इस दौर में लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है और भविष्य में भी संस्था द्वारा ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

जल वितरण अभियान के दौरान लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के इस कठिन समय में शीतल जल उपलब्ध कराना एक पुण्य और जनहितकारी कार्य है। अभियान में संस्था के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सेवा भावना के साथ लोगों को राहत पहुंचाई।

संस्था ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे भीषण गर्मी के दौरान जरूरतमंद लोगों की मदद करें, अधिक से अधिक जल सेवा करें तथा मानवता की भावना को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का प्रेरणादायी संदेश देने वाली साबित हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles