Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

जवाहर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 कार और 16 मॉडिफाइड बाइकें जब्त

कोटा शहर में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने और वाहन मॉडिफिकेशन पर लगाम कसने के लिए जवाहर नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने अवैध रूप से मॉडिफाइड वाहनों, काली फिल्म, प्रेशर हॉर्न, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर हूटर, नियम विरुद्ध नंबर प्लेट तथा बिना नंबर प्लेट के वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 2 कारों और 16 मोटरसाइकिलों को जब्त किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मोटरयान अधिनियम 1988 और केंद्रीय मोटरयान नियम 1989 के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी योगेश शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी रामलक्ष्मण के नेतृत्व में गठित टीमों ने यह अभियान चलाया।

पुलिस का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

“सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन” के संदेश के साथ पुलिस ने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow
Brown And White Modern Makeup Artist Poster_20251219_204351_0000
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles