Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ऑपरेशन साइबर शील्ड 2.0: कोटा ग्रामीण पुलिस ने 114 गुमशुदा-चोरी के मोबाइल बरामद कर लौटाए, कीमत 17.15 लाख रुपये

कोटा ग्रामीण पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत देते हुए ऑपरेशन साइबर शील्ड 2.0 के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। जिले की साइबर सेल और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 114 गुमशुदा एवं चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए हैं। इन मोबाइल हैंडसेट्स की कुल अनुमानित कीमत 17 लाख 15 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में 15 मई से 31 मई 2026 तक चलाए गए इस विशेष अभियान के दौरान जून 2025 से मई 2026 के बीच गुम या चोरी हुए मोबाइलों को तकनीकी सहायता से ट्रैक कर राजस्थान सहित अन्य राज्यों से भी बरामद किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर फरियादियों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और खुशी जाहिर की।

साइबर अपराधों की रोकथाम और जनजागरूकता के उद्देश्य से अभियान के दौरान जिलेभर में 70 साइबर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें करीब 5 हजार लोगों को साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव की जानकारी दी गई।

कोटा ग्रामीण पुलिस का कहना है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने इसे “आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” के संकल्प को सशक्त करने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles