Wednesday, August 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मकबरा थाना में सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

कोटा शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मकबरा थाना परिसर में एक नशा मुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपचाराधीन मरीजों को योग, प्राणायाम और काउंसलिंग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया

कोटा पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व और जनहितैषी विजन के तहत 23 मई से लगातार चलाए जा रहे विशेष मकबरा थाना अभियान के अंतर्गत आज एक वृहद नशा मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपचाराधीन मरीजों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाने के उद्देश्य से योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

इसके साथ ही मरीजों को दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व, सामाजिक जिम्मेदारियों और सकारात्मक जीवनशैली के बारे में विशेष काउंसलिंग के माध्यम से जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नशे की लत से जूझ रहे लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

इस अवसर पर अफरोज खान, अध्यक्ष, द हेल्पिंग हैंड एनजीओ ने बताया कि पुलिस की इस सराहनीय पहल से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 23 मई से शुरू हुआ यह अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर एक स्वस्थ, जागरूक और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

पुलिस और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से चल रहा यह अभियान नशामुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles