Wednesday, August 12, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकारों का सम्मान समारोह आयोजित

कोटा। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कमला उद्यान कोटा में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पधारे सभी पत्रकार बंधुओं का केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी द्वारा तिलक, पटका एवं उपहार देकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी पत्रकारों ने सेवा केंद्र में स्थित मनमोहक आध्यात्मिक आर्ट गैलरी का अवलोकन किया, जिसकी सभी ने सराहना की। अपने संबोधन में उर्मिला दीदी ने कहा कि पत्रकार समाज का चौथा स्तंभ हैं और वर्तमान समय में पत्रकारिता की स्वतंत्रता अत्यंत आवश्यक हो गई है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी दिन-रात परिश्रम कर देश-दुनिया की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाते हैं, जिसके लिए कई बार उन्हें अपने परिवार से दूर भी रहना पड़ता है।

दीदी ने आगे कहा कि देश की प्रगति और लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र पत्रकारिता जरूरी है। साथ ही उन्होंने सभी मीडिया कर्मियों को राजयोग मेडिटेशन से जुड़ने का आह्वान किया, जिससे वे अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकें और व्यस्त एवं तनावपूर्ण जीवन में स्वयं को हल्का, शांत एवं प्रसन्न रख सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को ईश्वरीय ब्रह्माभोजन कराया गया। वहीं, उपस्थित पत्रकार बंधुओं ने भी सेवा केंद्र की दीदियों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया।यह कार्यक्रम सौहार्द, सम्मान और आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles