लेडीज यूनिटी, कोटा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
कोटा । “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप लेडीज यूनिटी, कोटा द्वारा संत सुधासागर चिकित्सालय, पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसियां जी में निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर तथा ब्लड जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया।
ग्रुप अध्यक्ष मधु शाह एवं जिनेश जैन ने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है और ऐसे शिविर समाज में जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं।
शिविर का शुभारंभ पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसियां जी के अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ, दादाबाड़ी खण्डेलवाल (सरावगी) समाज के अध्यक्ष महेंद्र गोधा, संत सुधासागर चिकित्सालय के मुख्य संयोजक धर्मचंद जैन, महामंत्री महेंद्र कासलीवाल तथा ग्रुप सदस्य जिनेश जैन, शैलेन्द्र जैन, संजय दुगेरिया, पारस जैन, सुरेश जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक सुनीता सामरिया सहित विमलेश, स्वाति, संजय पाटनी, शालिनी, सुरेश जैन, कमलेश जैन, रानी निरखी, रेखा, अर्चना (रानी) सर्राफ, हेमलता, शकुंतला दुगेरिया, लक्ष्मी गोधा सहित अनेक गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
ग्रुप सचिव कविता दुगेरिया ने बताया कि शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉ. कोमल मयंक, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ललित किशोर गुप्ता एवं सहयोगी हिमांशु द्वारा सेवाएं प्रदान की गईं, वहीं ब्लड जांच क्रांति टीम द्वारा की गई।
शिविर में जैन समाज सहित अन्य समाज के कुल 65 लाभार्थियों ने जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर विशेषज्ञों ने बताया कि समय पर नेत्र जांच एवं ब्लड टेस्ट से अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
उपाध्यक्ष मृदुला पारस जैन ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में ग्रुप सचिव संगीता शैलेन्द्र, कोषाध्यक्ष अनिता राजेश पाटोदी एवं सह-कोषाध्यक्ष रेणु अजय पांड्या का विशेष सहयोग व उनके द्वारा पुण्यार्जन किया गया ।
अंत में ग्रुप अध्यक्ष मधु शाह एवं सचिव कविता दुगेरिया ने शिविर संयोजकों, चिकित्सकों एवं पुण्योदय अतिशय क्षेत्र कमेटी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता के साथ-साथ मानवता के मूल्यों को भी सुदृढ़ करते हैं।






