Monday, May 4, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधागोविन्द स्मृति सेवा संस्थान बारां द्वारा निर्मित पक्षीदाना स्थल का हुआ लोकार्पण

बारां/श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा बारां (श्री राधे ज्वैलर्स परिवार बारां)द्वारा पक्षी दाना स्थल का लोकार्पण  रविवार को किया गयाl

संस्थान के मुकेश सोनी ने बताया कि बाऊजी स्व श्री गोविन्द लाल जी सोनी एवं माताजी स्व. श्रीमती राधा सोनी के पुण्य स्मरण में इस पक्षीदाना स्थल का निर्माण नंदनी गोशाला ,मनोहरघाट शिवाजी कॉलोनी में करवाया गया। संस्थान के अभिषेक सोनी, माधव सोनी ने बताया कि इस पक्षीदाना, स्थल का निर्माण समन्वय मानस मंडल सेवा समिति की सहमति से श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा करवाया गया हैं l

आज इस पक्षीदाना स्थल का संस्थान द्वारा विधिवत पूजा अर्चन करके छोटे- छोटे ,नन्हें बालक,बालिकाओं द्वारा इसका उद्घाटन किया गया। और सभी के द्वारा इसमें पक्षियों के लिए दाने डाले गए। साथ ही इस पक्षीदाना स्थल के आस-पास संस्थान द्वारा पौधारोपण भी किया गया और संस्थान द्वारा इस पक्षीदाना स्थल के संचालन और देखरेख की जिम्मेदारी समन्वय मानस मंडल सेवा समिति को दी गई।

समन्वय मानस मंडल सेवा समिति के अध्यक्ष भरत पोरवाल ने श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा बनाए गए इस पक्षीदाना स्थल की तारीफ की और कहा कि इससे पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी और मनुष्य ऐसे कार्यों से ही प्रकृति से जुड़ा रहेगा।

आज के इस कार्यक्रम में राजेंद्र सोनी, गायत्री सोनी, गिरधर सोनी, सुरेंद्र सोनी, नीलम सोनी, मुकेश सोनी, सोनल सोनी, हिमांशु सोनी, अभिषेक सोनी, हितांश, माधव हंसिका, ध्रुवी, शिवा, कपिल सोनी, रितेश मीणा,मीनाक्षी मीणा,पीहू ,पीयूष गुप्ता,संदीप शर्मा, अनुराग गोतम आशीष जैन, पर्यावरण प्रेमी हरिमोहन बंसल, हेमराज गोचर समन्वय मानस मंडल के अध्यक्ष भरत पोरवाल,

त्रिलोक गुप्ता, शिव शंकर चतुर्वेदी, नरेंद्र गोयल, नरेश राठौर, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेन्द्र गौतम, डॉ इंद्रनारायण, जगदीश टेलर, शाम लखारा महेश गुप्ता, रामचंद्र उदयवाल, आदि कई पर्यावरण प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्थान ने सभी का आभार जताया।

आओ कुछ करें उनके लिए ,,,

जो बोल नहीं सकते खुद के लिए,,,,

IMG-20260326-WA0054
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles