Tuesday, August 11, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

स्वच्छता के संकल्प के साथ सप्ताह का समापन , अभियान जारी रहेगा 

-भारत सिंह चौहान

कोटा / शिक्षा विभाग कर्मचारी गण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण के संयुक्त तत्वावधान में 24 अप्रैल से चल रहे “स्वच्छता सप्ताह” का रविवार को समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी को सशक्त बनाने का संदेश दिया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि हाड़ौती युवा संघ समिति के अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा सहकारी सभा के अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड के जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद हंसराज मीणा , प्रवीण कुमार शर्मा, देवी सिंह राजपुरोहित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

मुख्य अतिथि दिनेश नायक ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि एक सतत आदत है, जिसे हर नागरिक को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने स्काउट-गाइड और विद्यार्थियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अध्यक्षता करते हुए प्रकाश जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है और इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

विशिष्ट अतिथि हंसराज मीणा ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं।

इस अवसर पर स्वच्छता सप्ताह के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले स्काउट-गाइड, कब और बुलबुल को सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया, जिसमें विद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सफाई, जनजागरूकता रैली एवं स्वच्छता शपथ जैसे कार्यक्रम शामिल रहे। इस अवसर पर यूनिट लीडर योगिता महावर, पूजा महावर, संजना पंकज, छाया भारती आदि मौजूद थी. कार्यक्रम का संचालन धरणि कुमारी ने किया । कार्यक्रम में सौम्या बंसल, पायल प्रजापति, लखन प्रजापति, संदेश गुप्ता, प्रिंस यादव आदि का उल्लेखनीय सहयोग रहा।

रेंजर यूनिट लीडर भारती महावर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता सप्ताह का औपचारिक समापन हो गया है, लेकिन स्वच्छता अभियान जून माह तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने सभी से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और स्वच्छ, स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles