कोटा/ विज्ञान नगर स्थित एक निजी संस्थान में ए एम पी कोटा की जानिब से स्वरोजगार योजना हेतु ज़कात की हक़दार तीन निर्धन महिलाओं शबनम अन्शीना और कशिश को अम्ब्रेला सिलाई मशीनें वितरित की गई।
मीडिया प्रभारी अशफाक़ अंसारी के अनुसार प्रोग्राम की अध्यक्षता जनाब अरशद हुसैन अंसारी चेयरमैन वाई जी एन एजूकेशन ग्रुप ने की तथा मुख्य अतिथि जनाब मोहम्मद मुस्लिम खान रहे ।
कार्यक्रम में ए एम पी कोटा चेप्टर सेक्रेट्री शाहनवाज़ खान, अब्दुल मजीद अंसारी,नियामतुल्लाह , महमूद अली, तौसीफ आरिफ ज़रीना खान, परवीन खान,सभा अमीन आदि मौजूद रहे।
एम पी कोटा संभाग के क्लस्टर हेड इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी ने ए एम पी की गतिविधियों की जानकारी दी। प्रोग्राम का संचालन सोहेल कुरेशी ने किया। प्रोग्राम का समापन ए एम पी कोटा चेप्टर सेक्रेट्री शाहनवाज़ खान के धन्यवाद अर्पण के साथ हुआ।










