Tuesday, August 11, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञान सागर जी का अवतरण दिवस मनाया गया

भारत सिंह चौहान

कोटा/परम पूज्य सराकोद्धारक आचार्य श्री ज्ञान सागर जी गुरुदेव का अवतरण दिवस समारोह श्री ज्ञानेन्द्र कुमार जी जैन पूर्व अध्यक्ष राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक एवम श्री दिनेश कुमार जी जैन अध्यक्ष रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन कोटा के सान्निध्य में B 540 इंद्र विहार कोटा पर आज दिनांक 1 मई को प्रातः 8 बजे आयोजित किया गया।सर्व प्रथम गुरुदेव के चित्र के समक्ष आगंतुक अथितियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। आगन्तुक अतिथियों का माला दुपट्टा तथा पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया।कोटा इकाई के अध्यक्ष एम के जैन ने गुरुदेव का जीवन परिचय दिया। गुरुदेव के अनंत गुणों का गुणानुवाद करते हुए गुरुदेव द्वारा बिहार बंगाल उड़ीसा में सराक जाति का उद्धार,समाज के प्रबुद्ध जनों को उनके कार्य के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर एक ग्रुप के माध्यम से जोड़ने का महती कार्य गुरुदेव ने किया।श्री जी के जैन ने बताया कि वर्ष 2000 मे आगरा मे रहते हुए उपाध्याय श्री ज्ञान सागर जी के दर्शन किए उस समय नमो उवज्झायानम का अर्थ समझा श्री जैन ने बैंक में कार्यरत युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस व्यस्त जीवन मे हमे धर्म को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि धर्म जीवन में जन्म से मृत्यु तक हमारा साथी है।श्री दिनेश जैन ने कहा कि जैन बैंकर्स फ़ोरम के सदस्यों द्वारा किए जाने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्य सराहनीय होते हैं और सतत किए जाते हैं।केन्द्रीय समिति के कार्याध्यक्ष श्री आर के जैन ने विनियांजलि स्वरूप गुरुदेव के गुणों का गुणानुवाद किया तथा गुरुदेव द्वारा केंद्रीय कारावास में दिए गए प्रवचनों से लाभान्वित होकर कई कैदियों को समाज की मुख्य धारा में पुनः स्थापित करने का प्रयास किया।लोगो को शाकाहार करने की प्रेरणा दी।अंत में कोषाध्यक्ष हितेश जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर श्रीमति ममता जैन,अनिता जैन ,रेखा जैन,आयुषी जैन,डॉक्टर रोहित जैन, कोटा इकाई के श्री राजीव जैन,अभिषेक जैन,अनिल जैन,चिराग जैन,अविनाश जैन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles