महाराणा प्रताप जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर बैठक महर्षि दाधीच मैरिज गार्डन में की गई, समिति संयोजक गिर्राज गौतम और तेजवीर सिंह ने बताया कि इस साल कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ रहेंगे, साथ ही राष्ट्रवादी कवि राम भदावर अपनी कविताओं से युवाओं में जोश भरेंगे, कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्व समाज शामिल होगा मीटिंग में कार्यक्रम की भव्यता को लेकर चर्चा की गई, जनप्रतिनिधियों सहित प्रबुद्ध जिन्होंने एक स्वर में कहा है कि इस साल का आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक होने वाला है, जिसके तैयारी पूरी ताकत के साथ करनी है, हिसार कोटा महानगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा बैठक में विधायक संदीप शर्मा, संरक्षक मंडल सदस्य हेमंत विजय, हीरेन्द्र शर्मा, डॉ. एलएन शर्मा, रामकुमार मेहता, समाजसेवी प्रेम भाटिया अरुण भार्गव, अनिल तिवारी, करणी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह नाथावत इत्यादि प्रबुद्ध जन शामिल थे
महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव में आएंगे, डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़




