भारत सिंह चौहान
कोटा। आयुक्त कोटा विकास प्राधिकरण बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
दस्ते द्वारा गोबरिया बावड़ी सर्किल से शिवपुरा सरस डेयरी स्थित विकास पथ पर अवैध रूप से बनी टापरियां, बोडिया और अस्थायी फुटकर विक्रेताओं को हटाया गया। इसके अलावा एरोड्राम सर्किल से ईएसआई हॉस्पिटल तक सड़क किनारे लगे अस्थायी ठेले भी हटाए गए।
कार्रवाई के तहत ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में सड़क सीमा में किए गए अवैध अतिक्रमण को भी हटाकर मार्ग को सुगम बनाया गया।
इस दौरान कोटा विकास प्राधिकरण के तहसीलदार ललित किशोर नागर, भू-अभिलेख निरीक्षक हरिश्चंद्र प्रजापति, भवानीशंकर कारपेंटर, हरीश कुमार गुप्ता, पटवारी हितेश माहेश्वरी, संदीप गोचर तथा तकनीकी शाखा से कनिष्ठ अभियंता अनुराग शर्मा सहित प्राधिकरण का जाप्ता मौजूद रहा।
















