कोटा/ उज्ज्वल विहार स्थित प्रगति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के ऑडिटोरियम में “स्पीक मैके” संस्था की ओर से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथि स्वागत के साथ हुआ।
इस अवसर पर प्रसिद्ध ‘ओडीसी’ शास्त्रीय नृत्यांगना ‘रोहिणी बनर्जी’ ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने “गणेश वंदना” प्रस्तुत की तथा “कृष्ण लीला” के प्रसंग—माखन चोर, पूतना वध और कालिया नाग दमन—को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। साथ ही बच्चों को अभिनय, भाव-प्रदर्शन और शारीरिक अभिव्यक्ति का महत्व भी समझाया गया।
प्राचार्या महोदया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रीय कला के प्रति रुचि जागृत करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा नैतिक मूल्यों से जोड़ना था।






