भारत सिंह चौहान
कोटा। इंद्र विहार स्थित श्री सीमंधर जिनालय में आयोजित दो दिवसीय 22वां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, विधानों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गरिमामयी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से अभिभूत कर दिया। महोत्सव के मुख्य वक्ता एवं विधानाचार्य भोपाल से पधारे अनिल ‘धवल’ रहे, जिन्होंने अपने प्रवचनों के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक मार्ग पर अग्रसर होने का संदेश दिया।
महोत्सव का शुभारंभ प्रातः नित्य नियम अभिषेक एवं सामूहिक पूजन से हुआ। सीमंधर मंडल विधान तथा 170 तीर्थंकर विधान विधिवत संपन्न कराए गए।
इस आयोजन में विभिन्न पुण्यार्जक परिवारों में उषा बाफना द्वारा विधान आमंत्रण, रवीन्द्र-सुनीता सुरलाया द्वारा पूजन सामग्री सहयोग तथा आशा व काशिश जैन द्वारा मुख्य कलश विराजमान कराया गया।
आयोजन में विभिन्न पुण्यार्जक परिवारों का विशेष योगदान रहा। उषा बाफना द्वारा विधान आमंत्रण, रवीन्द्र-सुनीता सुरलाया द्वारा पूजन सामग्री सहयोग तथा आशा व काशिश जैन द्वारा मुख्य कलश विराजमान कराया गया। साथ ही ध्वजारोहण का सौभाग्य अरविन्द, ममता, अर्श एवं निकिता को प्राप्त हुआ। विधान आमंत्रण में बालचंद, महावीर एवं अभिलाष पटवारी का सहयोग रहा, जबकि मुख्य कलश इन्द्रा एवं शालिनी (भिण्डी वाले) द्वारा स्थापित किया गया।






