Sunday, April 26, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बालिका शिक्षा को बढ़ावा: रामपुर बालिका स्कूल में नए कक्षाकक्षों का भूमिपूजन

भारत सिंह चौहान

कोटा। शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कोटा राउंड टेबल-281 द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय, रामपुर (खेड़ा रसूलपुर) में चार नए कक्षाकक्षों के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया गया। इस परियोजना पर लगभग 27 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।

कार्यक्रम में चेयरमैन सिद्धार्थ पोद्दार एवं सेक्रेटरी श्रेष्ठ अग्रवाल सहित संगठन के पदाधिकारी—सारांश मित्तल (वाइस चेयरमैन), लव अग्रवाल, आदित्य खत्री, मुदित गोयल, अंकित अग्रवाल एवं गौरव गोयल उपस्थित रहे। विद्यालय की प्राचार्या शुभा श्रीवास्तव एवं स्टाफ सदस्य निखिल शर्मा व नईम अंसारी ने अतिथियों का स्वागत किया।

चेयरमैन सिद्धार्थ पोद्दार ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में लगभग 165 छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनके लिए अतिरिक्त कक्षाओं की अत्यंत आवश्यकता थी। इस परियोजना के पूर्ण होने से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

सेक्रेटरी श्रेष्ठ अग्रवाल ने जानकारी दी कि कक्षाकक्षों के साथ आधुनिक फर्नीचर, पंखे, ग्रीन बोर्ड तथा दीवारों पर शैक्षिक पेंटिंग्स व वॉल आर्ट का कार्य भी किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles