Monday, July 27, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

मीडिया की सकारात्मकता से ही संभव है विश्व परिवर्तन: बीके कोमल भाई

-भारत सिंह चौहान

कोटा/ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कमला उद्यान स्थित सेवाकेंद्र पर “मीडिया द्वारा आध्यात्मिक जागरण से विश्व परिवर्तन” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर एवं देश के विभिन्न हिस्सों से आए मीडिया प्रतिनिधियों ने शिरकत की।

राजयोग से कार्यक्षमता में होगी वृद्धि:

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमारी मीडिया प्रभारी एवं मधुबन न्यूज के चीफ एडिटर बीके कोमल भाई ने मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। समाज को दिशा देने में आपकी भूमिका सर्वोपरि है।” उन्होंने तनावमुक्त जीवन पर जोर देते हुए कहा कि मीडिया कर्मियों को राजयोग मेडिटेशन अपनाना चाहिए। इससे मन शांत रहेगा और वे अपने चुनौतीपूर्ण कार्य को अधिक प्रभावी और संतुलित ढंग से कर सकेंगे। उन्होंने सभी पत्रकारों को संस्थान के मुख्यालय माउंट आबू आने का निमंत्रण भी दिया।

स्वयं के सशक्तिकरण पर जोर:

इंदौर से पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके अनीता दीदी ने कहा कि देश सेवा के साथ-साथ मीडिया कर्मियों को अपनी आंतरिक शांति के लिए भी समय निकालना चाहिए। नियमित मेडिटेशन से आत्मिक उन्नति और मानसिक मजबूती मिलती है।

शुभकामनाएं और आभार:

कोटा संभाग प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं को अपना आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने मीडिया के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों के उत्थान की बात कही।

विशेष आकर्षण:

कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने संस्थान की आध्यात्मिक आर्ट गैलरी का अवलोकन किया, जहाँ चित्रों के माध्यम से जीवन जीने की कला को समझाया गया था। समापन पर सभी ने पवित्र ‘ब्रह्माभोजन’ ग्रहण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी मीडिया कर्मियों ने इस पहल की सराहना की और सकारात्मक पत्रकारिता का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles