Saturday, August 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में अक्षय तृतीया पर भव्य दान दिवस: नसिया जी दादाबाड़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 5000 लोगों ने किया इक्षु रस पान

कोटा | 19 अप्रैल पुण्योदय अतिशय क्षेत्र नसिया जी दादाबाड़ी, कोटा में आज अक्षय तृतीया (आखा तीज) का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और भक्ति के साथ दान दिवस के रूप में मनाया गया। दिगंबर जैन धर्म में इस दिन का विशेष महत्व है, क्योंकि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ (ऋषभदेव) ने 13 माह 13 दिन के कठोर तप के पश्चात हस्तिनापुर के राजा श्रेयांस द्वारा गन्ने के रस (इक्षु रस) से पारणा किया था।

अध्यक्ष जम्बू जैन सर्राफ ने बताया कि इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने बड़े बाबा के समक्ष श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन कर धर्म लाभ अर्जित किया।

इस दौरान विभिन्न परिवारों द्वारा बड़े बाबा की दोनों ओर से मूलनायक व मुख्य पांडू पर विधि पूर्वक शांति धारा की गई। इसमें जिनेंद्र जी सौरभ जी सबदरा परिवार श्रीमती अर्चना जी एवं निखिल जी परिवार द्वारा पुत्र रत्न प्राप्ति के उपलक्ष में विशेष पूजा अर्चना की गई। साथ ही ऋषभ जी–चांद देवी जी मोहीवाल परिवार, जम्बू जी–अर्चना जी दुगेरिया सर्राफ परिवार, अरविंद जी विज्ञान, पवन जी, नमन जी खटोड़, राजेंद्र जी, हुकुम जी काका, प्रकाश जी हरसोरा, सुशीला जी–विवेक जी ठोरा परिवार, श्रीमती प्रतीक्षा जी बगीदोरा सहित अनेक श्रेष्ठियों ने जिन बिंबों पर शांति धारा कर पुण्य अर्जित किया।

महेंद्र कासलीवाल ने जानकारी दी कि इक्षु रस दिवस के उपलक्ष में लगभग 5000 समाजजनों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने गन्ने के रस का पान किया। सुबह से ही तीन मशीनों पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और सभी ने उत्साहपूर्वक इस परंपरा का आनंद लिया।

उपाध्यक्ष सुमित सेंकी ने बताया कि इस आयोजन के मुख्य पुण्यार्जक राजेंद्र जी, हुकुम जी काका, प्रकाश जी जैन हरसोरा, श्रीमती सुशीला जी, विवेक जी ठोरा, महावीर जी, अर्चना चंवरिया, धनराज जी, आशा जी, गर्वित जी जेठानिवाल, लाड़ देवी जैन, अशोक जी जैन, कमलेश जैन (कोटिया), चक्रेश–अंजू कोटिया, दिव्यांश जैन, मुस्कान जैन दुगेरिया सर्राफ, ROOM 2 GROW सहित कई दानदाताओं ने द्रव्य दान कर आयोजन को सफल बनाया।

उपाध्यक्ष धर्मचंद धनोप्या ने बताया कि वर्धमान जैन सोशल ग्रुप द्वारा गौशाला में गायों को गुड़, खल एवं हरा चारा खिलाकर दान दिवस के महत्व को सार्थक किया गया। इस सेवा कार्य में अनिल जी सुरलाया, नवीन जी सेठिया, निर्मल जी सेठिया, अरविंद जी पेकाड़, सीमा जी बगड़िया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं श्रीमती अर्चना (रानी) दुगेरिया सर्राफ ने बताया कि जैन सोशल ग्रुप संगिनी चंबल सिटी द्वारा भव्य महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें रेनू लुहाड़िया, मंजू अजमेरा, माधुरी जैन, संगीता ब्रजेन्द्र जैन, फूल कंवर जैन, दीपिका जैन सहित कई महिलाओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस प्रकार अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धा, सेवा और दान का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने पूरे कोटा शहर में धर्ममय वातावरण का संचार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles