Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

डॉ. रघुराज सिंह कर्मयोगी को ब्रजनगर में “साहित्य कलश सम्मान” से नवाजा गया

कोटा/ बृजवानी जन सेवा समिति ब्रज नगर और राष्ट्रीय काव्य सितारे मंच जयपुर द्वारा आयोजित एक संयुक्त तत्वावधान में कोटा के बाल साहित्यकार, कहानीकार, उपन्यासकार,नाटककार डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी को समग्र लेखन के लिए “साहित्य कला सम्मान” से नवाजा। कार्यक्रम ब्रजनगर में हुआ। इस साहित्यिक महाकुंभ के अवसर पर राजस्थान सरकार के गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़व मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उनके कर कमलों से कई रचनाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैलाश चंद्र मिश्रा ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा “हरि”, संयोजक रामबाबू शर्मा “राज”, राष्ट्रीय काव्य सितारे मंच के अध्यक्ष डॉ छगन राज राव जयपुर, डॉ अभिषेक शर्मा “अमर” संभाल रहे थे। सफल संचालन श्याम सिंह जघीना ने किया।

  संस्था द्वारा “ब्रजनगर साहित्य कलश” साझा काव्य संग्रह का भी प्रकाशन किया गया। जिसका लोकार्पण गृह राज्य मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढ़व के कर कमलों से हुआ। इसके संपादक वेद प्रकाश शर्मा “वेद” ने हरिश्चंद्र हरि, रामबाबू शर्मा, सुरेंद्र सिंह परमार,लखनपाल सिंह सलभ, छगन राज राव, लोकेश सिंघल,मनोज सिंघल, श्याम सिंह जघीना साहित्यकारों के सहयोग से किया है। इसमें डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी का भी जीवन परिचय छपा है। साथ ही उनके द्वारा अपने पुत्र को लिखा गया एक पत्र छापा है। इस पत्र में उन्होंने पुत्र को बताया है कि भारत सरकार जब स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मना रही होगी तो उस समय तक सरकार का भारत के विकास के लिए विजन क्या होगा? यह पत्र अत्यंत रुचि पूर्ण बन पड़ा है। आजकल अपने परिजनों को पत्रों का लिखा जाना बिलकुल बंद हो गया है। ऐसे में डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी द्वारा पत्र लेखन शैली को बचाने के लिए यह पत्र बच्चों के लिए भविष्य का प्रेरणा स्रोत बनेगा। कार्यक्रम दो दिन चला। इसमें रात के समय कवि सम्मेलन का आयोजन किया था। कवि सम्मेलन में कवियों ने ब्रजभाषा के साथ-साथ हिंदी में कविताएं सुना कर श्रोताओं की दाद बटोरी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles