Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इबादत की राह पर रवाना हाजियों का हुआ भावपूर्ण इस्तक़बाल”

_अशफाक अंसारी

कोटा/अंसारी वेलफेयर सोसाइटी कोटा की ओर से आज एक निजी संस्थान में हज यात्रा पर जा रहे सोसाइटी के सदस्यों का गर्मजोशी के साथ इस्तक़बाल किया गया। कार्यक्रम में हाजियों को माल्यार्पण कर, शाल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

सोसाइटी के मीडिया प्रभारी रिज़वानुद्दीन अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष इंजीनियर सिराज अहमद अंसारी, जनरल सेक्रेट्री ज़हूर अहमद, कोषाध्यक्ष अब्दुल मजीद अंसारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने हज पर रवाना होने वाले सात सदस्यों को सपत्नीक सम्मानित किया। साथ ही उनसे देश और दुनिया में अमन-चैन व भाईचारे के लिए दुआ करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में केशवराय पाटन से आए सोसाइटी सदस्य एवं ट्रेनर मुश्ताक़ अहमद अंसारी ने 3D चार्ट के माध्यम से हज के अरकान और नियमों की विस्तार से जानकारी दी, जिससे उपस्थित लोगों को यात्रा के धार्मिक महत्व को समझने में मदद मिली।

कार्यक्रम की तैयारियों में साबिर हुसैन अंसारी, सलाम अंसारी, कलाम अंसारी, गुलज़ार बानो, मेहमूद अली सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अशफाक़ अहमद ने किया।

इस अवसर पर सोसाइटी के सदस्यों में उत्साह और धार्मिक भावनाओं का माहौल देखने को मिला।

IMG-20260814-WA0034
previous arrow
next arrow
IMG-20260415-WA0158
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles