Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“प्यासे पंखों की पुकार: परिंडा अभियान से जागी इंसानियत की कसक”

“प्यासे पंखों की पुकार: परिंडा अभियान से जागी इंसानियत की कसक”

बारां।भीषण गर्मी के बीच जहां इंसान अपने लिए ठंडे पानी और छांव का इंतजाम कर लेता है, वहीं बेजुबान पक्षी दाना-पानी के लिए दर-दर भटकते नजर आते हैं। इसी संवेदना को महसूस करते हुए श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान द्वारा चलाया जा रहा परिंडा अभियान लगातार जनजागरूकता का संदेश दे रहा है।

संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स परिवार, बारां) के तत्वावधान में आज नाकोडा कॉलोनी के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे बांधे गए। इस दौरान संस्थान के कपिल सोनी और हिताश सोनी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, ताकि पक्षियों को दाना और पानी आसानी से मिल सके।

संस्थान अध्यक्ष मुकेश सोनी ने कहा कि मनुष्य अपने लिए तो हर सुविधा जुटा लेता है, लेकिन इन मासूम पक्षियों को कई बार लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उन्हें हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। हर साल हजारों पक्षी सिर्फ पानी की कमी के कारण अपनी जान गंवा देते हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर, आंगन, बालकनी या छत पर एक परिंडा जरूर लगाएं और उसमें प्रतिदिन दाना-पानी की व्यवस्था करें। यही सच्चे अर्थों में जीव दया है, जो मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है।

अभियान के दौरान अभिषेक सोनी और रितेश मीणा ने भी आमजन से जुड़कर इस पहल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

आज के कार्यक्रम में कपिल सोनी, ताराशंकर पंचोली, रितेश मीणा, अंकुर माहेश्वरी, छोटू, अभिषेक सोनी, हितांश सोनी, सत्यनारायण शर्मा, मुकेश राठौर, शिव चौरसिया, हर्षू सहित कई कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles