कोटा। महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती व नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम को लेकर ओएसडी लोकसभा अध्यक्ष और राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष, राजीव दत्ता व जिलाध्यक्ष राकेश जैन के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा द्वारा जी.एम.ए.सभागार में जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कर, महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व राष्ट्रहित में उनके योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने व समाज सुधार में अपने सम्पूर्ण जीवन भर संघर्ष किया।
राजीव दत्ता ने कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला आज युवाओं में नशे की लत को लेकर बहुत चिंतित रहते है। स्पीकर साहब का सभी युवाओं से आग्रह हैं कि वे किसी भी तरह के नशे से दूर रहकर अपने जीवन को बचाये तथा स्वस्थ्य रहने के लिये खेलों से जुडे।
राजीव दत्ता ने कहा कि राजस्थान कुश्ती संघ ने नशा मुक्त युवा अभियान कार्यक्रम चलाया हैं। पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिये युवाओं की भूमिका बहुत महत्त्वपूर्ण है। दत्ता ने सभी से आह्वान किया की सभी को हर माह 10 युवाओं को नशामुक्ति के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताना चाहिये, सभी साधन, सुविधा हम उपलब्ध करवायेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महात्मा ज्योतिबा फुले के नारी सशक्तिकरण के सपनों को साकार कर रहे है। ‘‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम‘‘ लाकर महिलाओं को पुरूषों के बराबर का हक, अधिकार देने का कार्य किया। ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर नारी शक्ति के उत्थान, उनके आत्मविश्वास और समाज कल्याण के लिए काम किया। उनके सत्यशोधक समाज के विचारों को वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से भारत के विकास में हर क्षैत्र में, नारी शक्ति का अहम योगदान रहेगा। देश की लगभग आधी आबादी देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगी। देश का विकास तभी संभव है जब सबका साथ, सबका विकास होगा। तभी भारत देश आत्मनिर्भर, विकसित राष्ट्र बनेगा।
महात्मा ज्योतिबा फुले के सिद्धांतों का हवाला देते हुए कहा कि पिछड़ों को प्राथमिकता देना और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना, मोदी सरकार का संकल्प है। मोदी सरकार द्वारा फुले जी जैसे त्यागी और तपस्वी महापुरुषों से प्रेरणा लेकर ही सबका साथ, सबका विकास का मंत्र देश में लागू किया जा रहा है।
राकेश जैन ने बताया की लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला 13 अप्रैल को कोटा के श्रीनाथपुरम में महर्षि गौतम सर्किल के पास बनने वाले अत्याधुनिक संविधान पार्क का शिलान्यास करेंगे। इस पार्क का उद्देश्य युवाओं को संवैधानिक मूल्यों और लोकतंत्र की विरासत से जोड़ना है। भावी पीढ़ी को संविधान की मूल भावना, निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा और महापुरुषों के योगदान से परिचित कराना। पार्क में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की गनमेटल प्रतिमा, 1946-1950 तक का कालरेखा पथ, और डिजिटल संग्रहालय बनना प्रस्तावित है। यह पार्क नागरिकों को अपने मौलिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
14 अप्रेल को प्रातः 10 बजे नयापुरा स्थित अदालत के बाहर बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा गया है। इस अवसर पर जिले से लेकर मण्डल पदाधिकारी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।












