Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

KDA की बड़ी कार्रवाई: 10 करोड़ से ज्यादा की सरकारी जमीन से हटाया अतिक्रमण

कोटा/आयुक्त बचनेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार कोटा विकास प्राधिकरण (KDA) के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम नान्ता, बालिता, गिरधरपुरा एवं गामच्छ में स्थित खसरों पर कुल 1.8389 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह भूमि नगर विकास न्यास/कोटा विकास प्राधिकरण की स्वामित्व वाली है।

प्राधिकरण द्वारा मौके पर कब्जा हटाकर भूमि पर KDA का बोर्ड भी लगाया गया। सचिव मुकेश कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुक्त कराई गई भूमि की बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

आयुक्त अग्रवाल ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति KDA की भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए हैं, वे स्वयं हट जाएं, अन्यथा उनके खिलाफ संबंधित थाने में FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, भू-अभिलेख निरीक्षक मुरलीधर पारेता, हरीश कुमार गुप्ता, पटवारी रामनिवास, अमित कुमार सहित पुलिस जाप्ता मौके पर मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles