Sunday, August 23, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में दर्दनाक घटना: “आखिरी बार शराब पी रहा हूं” कहकर ड्राइवर ने खाई जहर की गोली, इलाज के दौरान मौत

कोटा। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे और मानसिक तनाव के चलते एक ड्राइवर ने चूहे मारने की दवा खाकर अपनी जान दे दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान बूंदी जिले के लाखेरी निवासी लक्ष्मण सिंह (50) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना से पहले लक्ष्मण सिंह ने अपने बड़े भाई भंवर सिंह को फोन किया था। फोन पर उसने कहा—“मैं आखिरी बार शराब पी रहा हूं और अब मरने जा रहा हूं।” इसके बाद उसने चूहे मारने की दवा खा ली।

सूचना मिलते ही परिवार के लोग उसे तुरंत लाखेरी के स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए शुक्रवार को कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह मामला मानसिक तनाव और नशे की हालत में उठाए गए आत्मघाती कदम से जुड़ा माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles